ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

हिमाचल से 15 माह पूर्व लापता युवक बहराइच में मिला : 15 माह से बिछड़ा हुआ राहुल अपने परिवार से मिला।

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 19, 2025

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज में गुमसुम हालत में 20 वर्षीय युवक राहुल मिला। फखरपुर पुलिस तथा कुशीनगर पुलिस के सहयोग से 15 माह से बिछड़ा हुआ राहुल अपने परिवार से मिला। बड़े पापा चंद्रमा, चाचा रविन्द्र चौहान ने बताया के राहुल दिमागी रूप से कमजोर है। हम लोग मूल रूप से कुशीनगर के थाना क्षेत्र तमकुही के गौरी नरोत्तम गांव के निवासी हैं। लगभग 30 वर्षों से हिमाचल प्रदेश में रह कर कबाड़ी का कार्य करते हैं। राहुल भी हम लोग के साथ रहता था। अचानक 15 माह पहले राहुल घर से लापता हो गया। जिसकी हिमाचल प्रदेश के थाना नालागढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि काफी तलाश की गई। अखबार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गुमशुदगी की तस्वीर भी लगवाई गई लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल सका। बीती रात फखरपुर पुलिस तथा पत्रकार अबू सहमा व क्षेत्राधिकारी कुशीनगर के सहयोग से हमारा बिछडा हुआ बेटा 15 माह बाद हम लोगों को मिल गया। क्षेत्राधिकार कुशीनगर राकेश कुमार थाना तमकुही प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा द्वारा ग्राम गौरी नरोत्तम गांव में पुलिस द्वारा परिवार के लोगों से राहुल की फोटो से पहचान कराई। राहुल की पहचान हो गई। तत्काल इसकी सूचना हिमाचल प्रदेश में रह रहे राहुल के पिता व चाचा को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राहुल का परिवार तत्काल बहराइच के लिए रवाना हुआ। राहुल के पिता रमाकांत ने बताया कि अपने बेटे को पठान कोट, पंजाब, दिल्ली, बैंगलोर सहित तमाम जगहों पर तलाश किया मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। बात करते समय पिता और चाचू के आंखों में आंसू थे। ये आंसू खुशी के थे। चाचा ने बताया कि 102 साल की बूढी दादी अपने पोते के इंतजार में रोती बीलखती रहती थी। वही मां का भी बुरा हाल था। आज हम सभी पुलिस अधिकारियों तथा फखरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय, एसआई राज नारायण त्रिपाठी, पत्रकार अबू शहमा का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह सभी लोग हमेशा खुश रहे। फखरपुर पुलिस व पत्रकार के इस सराहनीय कार्य की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें