मोहर्रम को लेकर पुलिसकर्मियों की अहम बैठकः प्रभारी निरीक्षक : रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने सभी पुलिस कर्मियों, स्टाफ के साथ रविवार को अहम बैठक किया
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 22, 2025
फखरपुर, बहराइच। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देश पर आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत थाना परिसर फखरपुर में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने सभी पुलिस कर्मियों, स्टाफ के साथ रविवार को अहम बैठक किया। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया तथा आपसी विचार विमर्श किया। प्रभारी निरीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी उप निरीक्षक अपने सह कर्मियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के ताजिया और जुलूस की जानकारी कर लें। जुलूस में किसी भी तरह की हुड़दंग व नई परम्परा की इजाजत नही दी जाएगी। अराजक तत्वों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएं। सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्व के अनुसार टीम बनाकर कार्य करेंगे। बैठक में उप निरीक्षक, कांस्टेबल व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन