ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

एक दूजे के हुए 321 जोड़े : जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 29, 2025

बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गेंदघर परिसर बहराइच में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 321 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में 40 मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ तथा 281 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के तहत संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों व नगरीय निकायों के अंतर्गत जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तथा पाण्डाल में मुख्य वेदी पर यजमान के रूप में संयुक्त रूप से सांसद डॉ.आनन्द गोंड, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के रामनिवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह के द्वारा कन्या पूजन के साथ वैदिक रीति-रिवाज के साथ कन्यादान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वतःरोजगार एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन द्वारा नव विवाहित दम्पत्तियों पर पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद प्रदान कर नव दम्पत्तियों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें