ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 557 शिकायतों में से 38 का हुआ निस्तारण : डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 6, 2026

बहराइच। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 66 में 05, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 87 में 02, कैसरगंज में 118 में 12, पयागपुर में 118 में 07, महसी में 102 में 05, तथा तहसील नानपारा में प्राप्त 66 प्रार्थना-पत्रों में से 07 का निस्तारण मौके पर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें