ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई : पं.जवाहरलाल नेहरू ने भारत में छुआछूत को खत्म करने के लिए कानून बनाया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 14, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को तत्कालीन इलाहाबाद में हुआ था। अपनी शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की, इसके बाद इलाहाबाद में आकर वकालत करने लगे। वे स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन के प्रमुख नेता थे, उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत में छुआछूत को खत्म करने के लिए कानून बनाये और महिलाओं के कानूनी अधिकारों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हिन्दू कोड बिल को पास कराया। जिला संगठन के संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह ने कहा कि उन्होंने आईआईटी, रक्षा अकादमियों और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम जैसी कई परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्हें बच्चों से विशेष लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिवस को हम बालदिवस के रूप में मनाते हैं। उपस्थित सेनानी उत्तराधिकारियों ने कहा कि जेल यात्रा के दौरान उनके साहित्य प्रेमी होने की वजह से कई पुस्तकों का लेखन किया जिसमें उनके जेल के संस्मरण संकलित हैं। वो आज के भारत प्रारम्भिक शिल्पकार थे। अन्त में सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनको शत-शत नमन करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में अजय सिंह, भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, अवनीन्द्रनाथ पाण्डेय एडवोकेट, विनय तिवारी एडवोकेट सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

पं. जवाहरलाल नेहरू सिर्फ अतीत ही नही बल्कि भविष्य भी हैं

रमपुरवा, बहराइच। भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा सेवादल के प्रथम अध्यक्ष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज रमपुरवा के परिसर में स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सामूहिक रूप से सैल्यूट देकर नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित राम भजन त्रिवेदी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सिर्फ अतीत ही नही बल्कि भविष्य भी हैं। विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सिर्फ भारत ही नही बल्कि सम्पूर्ण विश्व के प्रकाश स्तंभ थे। हमें नेहरू जी के द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सत्याग्रही संघर्षो तथा जेल यात्राओं का अनुकरण करना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नेता रवींद्र स्वरूप, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विष्णु यादव ने जगतराम चौहान विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल होकर सामूहिक राष्ट्रगान तथा प्रतिज्ञा में भाग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें