’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ के तहत सुनीं गई महिलाओं की समस्याएं : महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही जन सुनवाई कार्यक्रम की प्राथमिकता
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 23, 2026
बहराइच। आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा की गई पहल के माध्यम से जनपद में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चतुर्थ शुक्रवार को ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। जिसके तहत नामित नोडल अधिकारी सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति श्रीमती ज्योति चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में 06 महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की गयी। ’’मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’’ जन-सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त हुए शिकायत पत्रों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। डीएम श्री पाण्डेय ने बताया कि आयुक्त देवीपाटन गोण्डा के निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मध्यान्ह 12 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत महिलाओं की विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रत्ययेक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित होने वाले विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा तथा चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होने वाले विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम हेतु सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति श्री ज्योति चौधरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जबकि नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन