ब्रेकिंग

कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ

हेल्प डेस्क के संबंध में दी जानकारी

फसल उत्पादन का लिया गया जायजा

महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही जन सुनवाई कार्यक्रम की प्राथमिकता

मतदान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ad

जुए अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, गृह स्वामी समेत 11 जुआरी गिरफ्तार : 75 हजार रुपये से अधिक नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 23, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। एक मकान में संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर मकान मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 अदद ताश के पत्ते, एक खाली डिब्बा और कुल 75,000 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। रूपईडीहा थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि जमोग बाजार में राजेश पुत्र स्वामी दयाल के मकान में कुछ लोग इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। मकान के निचले तल पर बने हॉल में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तलाशी के दौरान 13,680 रुपये नकद तथा जुए के फड़ से 61,320 रुपये बरामद किए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते, एक खाली डिब्बा और कई एंड्रॉयड व की पैड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इस प्रकार नकदी की कुल बरामदगी 75,000 रुपये हुई। गिरफ्तार आरोपियों में शान्तनु सिंह, शाहिद, सुल्तान, अरसद उर्फ सलमान, मुकेश, राजेश, सोनू, अनीश, नियाज अहमद, राम किशन और राजन 33 शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में मकान मालिक राजेश भी शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें