जनपद में 24 अक्टूबर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प होंगे आयोजित : कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 23, 2026
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचक नामवली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में सम्प्रति चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत कोई मतदाता न छूटे (नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाईन्ड) के उद्देश्य को साकार करने के लिए शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु जनपद में 24 अक्टूबर को विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि विशेष कैम्प दिवस 24 अक्टूबर को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी बी.एल.ओ. के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 अप्रैल को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली एवं उसके पश्चात की समस्त पूरक सूचियों की उपलब्धता रहेगी।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 20 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल
बहराइच। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु ’स्कूल जाने वाली/शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 20-20 दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल’ प्रदान की जायेगी। इच्छुक छात्राएं एक अदद फोटो जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड, आय, जाति, तहसील द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र, स्कूल में अध्ययनरत् रहने/शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त किये जाने सम्बन्ध में सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र इत्यादि अभिलेख एवं तथा मोबाइल नम्बर विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें जिससे ई-ट्राईसाइकिल हेतु आनलाइन आवेदन की कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन