ब्रेकिंग

कैम्प में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ

हेल्प डेस्क के संबंध में दी जानकारी

फसल उत्पादन का लिया गया जायजा

महिलाओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना ही जन सुनवाई कार्यक्रम की प्राथमिकता

मतदान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ad

व्याज माफी योजना के प्राविधानों पर की विस्तृत चर्चा : हेल्प डेस्क के संबंध में दी जानकारी

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 23, 2026

बहराइच। उपायुक्त प्रशासन राज्य कर सी.के.गौतम की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद के टैक्स बार एसोसिएशन एवं कर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में व्याज माफी योजना के प्राविधानों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से आश्वस्त किया गया कि यदि किसी भी अधिवक्ता, व्यापारी को योजना के संबंध में किसी प्रकार की समस्या हो तो बिना किसी संकोच जनपद में स्थापित हेल्प डेस्क के प्रत्येक कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। अधिवक्तागणों द्वारा योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया गया। बैठक में टैक्सबार एशो. अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव, महासचिव अम्बुज त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव, मदन गोपाल गुप्ता, सादिक खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें