ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स शो-रूम का भव्य शुभारंभ : उद्घाटन अभिनेत्री अदा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 23, 2026
बहराइच। आभूषणों की दुनिया में विरासत, गुणवत्ता और भरोसे की पहचान रखने वाले ब्रांड ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने गोण्डा रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। शोरूम का उद्घाटन अभिनेत्री अदा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर ब्रांड के डायरेक्टर वैभव सराफ और बहराइच फ्रैंचाइज ओनर श्रीमती सुमित्रा देवी तुलस्यान, समीर तुलस्यान तथा श्रीमती रूपाली तुलस्यान मौजूद रहे। गोरखपुर में वर्ष 1940 में शुरू हुआ यह ब्रांड अब बहराइच के ग्राहकों के लिए सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की खास रेंज लेकर आया है। ब्रांड ने एक ही दिन में चार शहरों-बहराइच, लखनऊ, मिर्जापुर और बिहार के बेतिया में नए शोरूम शुरू किए हैं। इसके साथ ही कुल संचालित स्टोर्स की संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। कंपनी ने मार्च 2028 तक देशभर में 30 स्टोर का लक्ष्य रखा है। नए शोरूम में पारंपरिक, ब्राइडल ज्वेलरी के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषण और ज्वेल स्टोरी ब्रांड के 9 से 22 कैरेट के हल्के, रोजमर्रा पहने जाने वाले आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध है। शुभारंभ पर सोने के मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन