ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एसएसबी ने ग्राम प्रधानों को दी सिलाई मशीन : महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करायें

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 14, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम ग्राम कर्मोहना में आयोजित किया गया। जिसमें भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्राम विश्रामगाँव और कर्मोहना के ग्राम प्रधानों को 03-03, कुल 06 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश चंद रमोला कमांडेंट, 59 वाहिनी एसएसबी द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारीगण तथा स्थानीय ग्राम प्रधानगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कमांडेंट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सीमा क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिससे उनके परिवारों की आय में वृद्धि हो सके और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने तथा बल और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने एसएसबी के इस सामाजिक एवं जनहितकारी प्रयास की सराहना की और बल के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें