ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार : आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 14, 2025

बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने दो पिपियों में 20-20 लीटर व 47 पाउच सहित कुल 44 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रामगांव राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को अभियुक्त कुंआरे पुत्र स्व. महादेव निवासी चमारनपुरवा दा. तमाजपुर व मुंशीलाल लाल राजपूत पुत्र पंचम राजपूत निवासी ग्राम नेबूआरी दा. झिंगहा थाना रामगांव को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम के पास से दो पिपिया में 20-20 लीटर व 47 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 341/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त सें सम्बन्धित अभियुक्तगण को विधिक कार्रवाई के बाद मुचलके पर रिहा किया गया। गिरफ्तारी टीम में चौकी इंचार्ज हाईवे अयोध्या सिंह, उप निरीक्षक मैनेजर सिंह, का.कृष्ण कुमार, का.अमित तिवारी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें