ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

चाकू के साथ एक गिरफ्तार : आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 21, 2025

बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने चाकू के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. रामप्रवेश यादव मय हमराह का. राजकुमार गौमत, का. सुरेश गुप्ता द्वारा शनिवार को अभियुक्त राजेश उर्फ देशराज चौहान पुत्र रामकुमार उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रामगाँव थाना रामगाँव को मुखबिर की सूचना पर रामगाँव से बभनी चक जाने वाले मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के पास से समय करीब 1.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक चाकू बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 222/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें