ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक : योजनाओं के क्रियान्वयन में नवाचार को दे बढ़ावा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 18, 2025

बहराइच। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर एसडीएम, सीओ व विद्युत विभाग के अधिकारी प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित कर स्थानीय समस्याओं का समाधान कराएं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा सीएमओ को निर्देश दिये गये कि अभियान चलाकर समस्त सीएचसी व पीएचसी व स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वच्छता अभियान संचालित किया जाय। स्वच्छता के प्रति लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये साथ ही मासिक रूप से सभी कार्यालयों में एक दिन स्वच्छता अभियान संचालित किया जाये जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हों। उप मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिया कि बैठक से अनुपस्थित रहने वाले जिम्मेदार अधिकारियों का एक दिन का वेतन बाधित किये जाने की कार्यवाही की जाय। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि सभी कार्डधारकों को मानक के अनुसार चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाय। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिया कि मेडिकल कालेज में मानक के अनुसार सभी संसाधन मुहैय्या कराये जाएं ताकि मेडिकल कालेज आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। बिजली आपूर्ति की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि स्थानीय फाल्ट व ट्रांसफार्मर की मरम्मत इत्यादि का कार्य समय से पूर्ण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति में यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाते हुए उनका सहयोग भी प्राप्त किया जाय। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि जो भी कार्य कराये जायें उसमें मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय से कराया जाय। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसी क्षेत्र में 03 वर्ष से तैनात लेखपालों, हल्का सिपाही व ग्राम विकास अधिकारियों को शिफ्ट कर दिया जाय। कानून एवं शान्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्परता के साथ कार्रवाई करने तथा चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु ठोस उपाय करने के भी निर्देश दिये गये। डीएफओ को निर्देश दिया गया कि वन्य जीव से सम्बन्धित घटनाओं में तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्तियों का मुआवजा दिलाया जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जनपद स्तर पर गठित विभिन्न प्रकार की कमेटियों को अद्यतन करते हुए उनकी नियमित बैठकें भी करायी जाये साथ ही धारा 24 से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों का चरणबद्ध निस्तारण कराया जाय। डीएम ने बताया कि जनपद में 600 प्रकरण चिन्हित किये गये है जिसका निस्तारण यथाशीघ्र करा दिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री द्वारा पशुपालन विभाग की समीक्षा, सभी प्रकार की पेंशन की समीक्षा, धान क्रय कार्य की समीक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा, खाद्यान्न वितरण कार्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएसओ को निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान रिक्त हुई यूनिटों को जनप्रतिनिधियों के सुझाव अनुसार नये पात्रों को जोड़ा जाय। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिया कि महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर स्थापित महाराजा सुहेलदेव मेमोरियल को क्रियाशील किया जाय। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचकर कोर कमेटी, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, एडीएम अमित कुमार, डीएफओ बहराइच राम सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम रोजगार सेवकों ने डिप्टी सीएम को सौंपा 05 सूत्रीय मांग पत्र

ग्राम रोजगार सेवकों ने की घोषणाओं के शासनादेश जारी करने की मांग

बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद बहराइच के कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री/ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर 05 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई, दीपक सिंह सेंगर जिला महामंत्री, लल्लन प्रसाद ब्लाक अध्यक्ष तेजवापुर एवं विमल श्रीवास्तव सहित कई रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें