ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: कैदियों, जेलर व अन्य पुलिसकर्मियों को बाधा रक्षासूत्र

अपराध निरोधक समिति ने बंदियों को अंगवस्त्र, फल व मिठाई भेंट की
अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम जिला कारागार में आयोजित किया गया। भाई बहन के इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर किसी भी भाई का हाथ सूना न रहे इस उद्देश्य को लेकर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति बहराइच, नानपारा व रुपईडीहा इकाई के लोगो ने जिला कारागार पहुंचकर राखी का त्योहार मनाया और बंदियों को अंगवस्त्र, फल, मिठाई आदि भेंट की। साथ ही जिला कारागार में अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति संयोजक शेर सिंह कसौधन ने बताया कि रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर रक्षाबंधन से समिति की महिला सदस्य जिला जेल पहुंच कर कैदियों, जेलर व अन्य पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा और साथ ही सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता कर रहे केशव कुमार मौर्य ने बताया कि जिला कारागार के कैदियों को रक्षाबंधन पर सम्मानित करके उन्हें जीवन में समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया गया है। इस मौके पर जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर दयाकांत वर्मा, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के विनोद कुशवाहा, अशोक श्रीवास्तव, मोहम्मद अरशद, महबूब अहमद, राजीव अग्रवाल, नारद मुनि पांडे, सीताराम शर्मा, पार्वती वर्मा, मनमोहन शुक्ला, डॉ कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद इमरान, विनोद कुशवाहा, अब्दुल वाहिद, संजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मुन्नालाल कश्यप, अशोक कुमार मौर्य, समीर खान, मनीष कश्यप, अब्दुल मजीद खान आदि समिति के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें