राजधानी कालेज में हिन्दी पखवाड़े का भव्य शुभारंभ : प्राचार्य ने अपने विचार साझा किए
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Sep 14, 2025
बहराइच। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा (14 से 30 सितंबर) का शुभारंभ 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर अत्यंत गरिमामय ढंग से किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह, कार्यशाला तथा राजभाषा पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के प्रख्यात हिंदी विद्वानों, शिक्षकों, छात्रों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान राजभाषा हिन्दी का महत्व विकसित भारत के लिए विषय पर मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में महाराष्ट्र से पधारे प्रख्यात लेखक एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष, मुंबई विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. डा. नीरज कुमार सहित राजधानी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. दर्शन पांडेय ने अपने-अपने विचार उपस्थित शिक्षकों, छात्रों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजक डॉ. वेद मित्र शुक्ल के स्वागत भाषण से हुई। जिसमें उन्होंने पूरे पखवाड़े में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रो. बरुन कुमार मिश्रा, डॉ. मोहिनी, डॉ. रवीन्द्र के दास, डॉ. पवन राय, प्रो. अनीता, अरविंद पाठक, विनोद कुमार, डॉ. असित, डॉ. संजीव, डॉ. भूमिका गर्ग, डॉ. मानसी यूवेंद्र चौधरी, डॉ. स्वाति सहित अनेक प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन