जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न : परियोजनाओं के चिन्हित भूमि पर उपलब्ध परिसम्पत्तियों का विवरण प्रस्तुत करें विभाग: डीएम
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 2, 2025
बहराइच। जनपद की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान खलीलाबाद बहराइच नई रेल लाइन निर्माण, जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 के किमी 36.5 से किमी 101.540 तक चौड़ीकरण, पेव्ड शोल्डर सहित 2/4 लेन निर्माण, सशस्त्र सीमा बल, 42वी वाहिनी की सीमा चौकी रूपईडीहा की स्थापना, जनपद बहराइच में लखनऊ-बहराइच मार्ग से बहराइच-गोण्डा मार्ग बाईपास का निर्माण तथा जनपद बहराइच में भारत-नेपाल राष्ट्र की सीमा के निकट बहुउद्देशीय हब के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि पर स्थापित परिसम्पत्तियों का वितरण एक सप्ताह में भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बहराइच को उपलब्ध करा दिया जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता लो.नि.वि. प्रा.ख. प्रदीप कुमार व निर्माण खण्ड-1 के अमर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एनएचएआई के प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन