समाजसेवी के त्रयोदशी संस्कार में दिग्गजों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि : दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Nov 17, 2025
बहराइच। समाजसेवी के निधन पर आयोजित त्रयोदशी संस्कार व शांतिभोज कार्यक्रम में तमाम दिग्गजों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब हो कि विकास खण्ड हुजूरपुर अन्तर्गत ग्राम गोकुलपुर निवासी ठा.शिव नारायण सिंह का बीते 4 नवम्बर को निधन हो गया था। परिजनों ने बीमार होने पर बहराइच स्थित मेडिकल कालेज में सुधार न होने पर लखनऊ केजीएमसी में भर्ती कराया था। जहां उनका 4 नवम्बर को निधन हो गया था। उनके छोटे पुत्र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सिंह द्वारा मुखाग्नि दी गई थी। रविवार 16 नवम्बर को उनका त्रयोदशी संस्कार था। जिसमें जिले सहित गैर जनपद से कई क्षेत्रों के दिग्गजों व राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक अरूणवीर सिंह, चन्द्रशेखर सिंह आजाद, करन वीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धमेन्द्र सिंह, चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह, राना अगम सिंह, भाजपा जिला महामंत्री श्रावस्ती रणवीर सिंह, बलरामपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर गोण्डा अजीत सिंह, पूर्व जिपस अमरेन्द्र सिंह चौहान, विजय शेखर सिंह, पयागपुर विधायक के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, दीनेश्वर सिंह दीनू सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन