: बिना चुनाव करायें प्रधान के भाई को बना दिया कोटेदार
Admin
Mon, Oct 30, 2023मोतीपुर, बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोझिया में शनिवार को कोटे का चयन हुआ। लेकिन काफी संख्या में ग्रामीणों को मतदान नहीं करने दिया गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से मिलकर तहसील प्रशासन द्वारा उनके भाई का चयन किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुनः कोटे का चयन न करवाने पर डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि मिहींपुरवा तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत बोझिया में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन के लिए नये कोटेदार का चयन होना था। इसके लिए शनिवार को ग्रामीणों ने मतदान किया। गांव के लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने एसडीएम से मिलकर डमी प्रत्याशी उतार दिया। इतना ही नहीं पूरे गांव के लोगों को मतदान भी नहीं करने दिया। ऐसे में ग्राम प्रधान के भाई का चयन हो गया। सभी ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर प्रधान पक्ष की मदद करने का आरोप भी लगाया है। सभी ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव रोके जाने के लिए एक दिन पूर्व उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी दिया गया था। इसके बावजूद भी प्रशासनिक मिली भगत से कोटे का चुनाव करवा दिया गया। पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से प्रधान ने डमी कैंडिडेट को पराजित करवाकर भाई को कोटेदार बनवा दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने तहसील के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने खुली बैठक में मतदान के द्वारा दूसरे अधिकारी की तैनाती कर कोटा चयन की मांग की है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन