ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

नवीन चौकियां स्थापित की गई, जबकि कुछ चौकियों के नाम परिवर्तित किए गए : क्षेत्र में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 12, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनसुनवाई को अधिक सुगम बनाने हेतु जनपद के नगर सर्किल में कुछ नवीन चौकियाँ स्थापित की गयी हैं जबकि कुछ चौकियों के नाम, क्षेत्र परिवर्तित किये गये हैं। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के थानों में कुछ नवीन चौकियों, थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चौकी जिला जेल व चौकी धरसवां, थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत चौकी दरगाह व चौकी बक्शीपुरा। थाना रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी अचौलिया व चौकी कुट्टी बाजार, थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत चौकी कटिलिया, थाना पयागपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बागेश्वरधाम, थाना कैसरगंज क्षेत्रान्तर्गत चौकी गोड़हिया नं. 01 व चौकी हरनी बाजार, थाना फखरपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी वजीरगंज व चौकी पटेसिया स्थापित की गयी हैं। जबकि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पूर्व स्थित चौकी जेल का नाम चौकी दोनक्का, थाना पयागपुर क्षेत्र में पूर्व स्थित चौकी मलावा का नाम चौकी बभनियांवा किया गया है। कोतवाली नगर स्थित चौकी अस्पताल व थाना फखरपुर स्थित चौकी कुण्डासर का क्षेत्र विस्तार किया गया है। नगर क्षेत्र में कुल 12 नई पुलिस चौकियाँ स्थापित की गयी हैं। जबकि 04 पूर्व स्थापित चौकियों का नाम/क्षेत्र परिवर्तन किया गया है जिससे क्षेत्र में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें