ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ करें निरोधात्मक कार्रवाईः एएसपी : पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र में किया पैदल गश्त

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 29, 2025

बहराइच। आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना पयागपुर में थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगणों के साथ मीटिंग की गई। थाना क्षेत्र में सभी कर्मचारीगणों के साथ पैदल गश्त किया गया। आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत सभी को निर्देशित किया गया कि मोहर्रम में रखे जाने वाली ताजिया स्थल व रखने वाले व्यक्ति का नाम, पता, रास्ते में पड़ने वाले मन्दिर, मस्जिद एवं सरकारी संस्थान का पूरा विवरण, पूर्व में कोई विवाद रहा हो तो उसका पूरा विवरण सहित अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कर नोटिस तामील कराकर पाबंद कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी तथा ताजिया चौक से कर्बला के रास्ते में अगर कोई विवाद या समस्या उत्पन हो रही हो तो उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु बताया गया। थाना अंतर्गत ग्राम सचौली में भ्रमण कर पूर्व में हुए विवाद के दृष्टिगत मौके पर ताजिया स्थल को देखा गया तथा मौलवी तथा पुलिस मित्र के लोगों से मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को संपन्न कराने हेतु अपील की गई। एएसपी द्वारा थाना क्षेत्र में सभी कर्मचारीगणों के साथ पैदल गश्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें