ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

युवक का शव बाग में मिला, हत्या की आशंका : पुलिस ने मिर्गी आने का शक जाहिर किया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 1, 2025

रिसिया, बहराइच। थाना रिसिया के नरसिंहडीहा निवासी एक 24 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर परसा कोदी खां जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बाग में भरे पानी में मिला है। जिसकी मौत संदिग्ध परिस्थियो में हुई है, लेकिन उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। थाना रिसिया के नरसिंह डीहा में पेट्रोल पंप के निकट घर बनाकर रह रहे दुर्गेश पुत्र राम विलास प्रजापति उम्र 24 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थियो में गांव से बाहर परसा कोदी खान गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित अब्दुल रहीम की बाग में भरे पानी में मिला है। यह युवक सुबह 10 बजे अपने घर से साइकिल से निकला था। मौके पर ही शव के निकट साइकिल भी पड़ी हुई थी। मूलतः यह युवक मटेरा थाना क्षेत्र के दुर्गापुरवा का निवासी है। युवक के पिता राम विलास और उनकी पत्नी कुंवारा देवी अपने इकलौते बेटे दुर्गेश के साथ नरसिंहडीहा आकर करीब 7 वर्ष पूर्व बस गए थे। बेटे दुर्गेश की शादी पांच वर्ष पूर्व हो गई थी, लेकिन उसके कोई सन्तान नहीं थे।

पड़ोसियों से थी रंजिश

दुर्गेश और उसके पिता राम विलास तथा माता कुंवारा देवी का अपने पड़ोसियों से विवाद रहता था। पड़ोसियों से रंजिश थी, इनके पड़ोसी महबूत और रसूखदार होने के नाते यह परिवार काफी परेशान रहता था। अक्सर पड़ोसियों से मुकदमेबाजी भी चलती थी। जिसकी वजह से मृतक के पिता राम विलास घर छोड़ कर मुंबई चला गया था। घटना स्थल पर मृतक की मां चिल्लाकर पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रही थी। घटना स्थल पर ही अपने बेटे दुर्गेश का शव देखकर कुंवारा देवी चिल्लाने लगी कि मेरे बेटे की हत्या मेरे पड़ोसियों ने कर दी है। मेरे पड़ोसी काफी रसूखदार और पहुंच वाले है। और फिर रोने चिल्लाने लगी। मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि गांव वालो के कथनानुसार मृतक युवक को मिर्गी की शिकायत थी। घटना की सही जानकारी पीएम रिपोट आने के बाद ही मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें