ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: थाना रिसिया को मिला नया प्रशासनिक भवन

बहराइच। जनपद के थाना रिसिया को बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित प्रशासनिक भवन मंगलवार को प्राप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला’ के निर्देशन में थाना रिसिया नवीन प्रशासनिक भवन में स्थानान्तरित हो गया। इससे पूर्व प्रशानिक भवन के अभाव में कस्बा रिसिया के एक मंदिर परिसर स्थित भवन में थाना रिसिया के प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जा रहा था। बहराइच-नानपारा मार्ग पर राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के निकट स्थित थाना रिसिया के नवनिर्मित प्रशासनिक/आवासीय भवन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दो मंजिला भवन का निर्माण उ.प्र. आवास विकास परिषद निर्माण खण्ड अयोध्या द्वारा किया गया है। जिसमें महिला हेल्पडेस्क, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, पुरुष/ महिला लॉकअप, मालखाना, शस्त्रागार, सभाकक्ष, थाना प्रभारी/हेड मुहर्रिर आवास, महिला विश्राम कक्ष, बैरक, मेस, आवासीय भवन व महिला/पुरुष आगंतुक शौचालय आदि का निर्माण किया गया है तथा विवेचना कक्ष आदि निर्माणाधीन है। थाना रिसिया को नवनिर्मित भवन प्राप्त होने से प्रशासनिक कार्यों में गुणात्मक सुधार आएगा। थाना रिसिया के नवीन भवन में कार्य का प्रारम्भ ग्राम समसा के निवासी लाल बहादुर पुत्र श्री हरी के अपने पटिदार अवधेश पुत्र हरीगोबिन्द के विरुद्ध स्थानीय थाना पर दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें