ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी : ग्राम प्रधान द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 2, 2025

मिहींपुरवा, बहराइच। चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। सोमवार तड़के आंख खुलने पर सामान बिखरा देख वीडियो के होश उड़ गए। ग्राम प्रधान द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए दोनों पीड़ित से घटनाक्रम के बारे में पूछा गया। पेटरहा गांव निवासी राम प्रकाश रविवार की शाम खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर पिताजी के साथ जाकर सोए हुए थे। छत पर महिलाएं बच्चों के साथ सोई हुई थी। रात में चोरों ने घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल होकर कमरे में रखें संदूक का ताला तोड़ते हुए पचास हजार की नगदी समेत पांच लाख रुपए की लागत के जेवर ले गए। सोमवार की भोर पीड़ित की पत्नी शीला छत से नीचे कमरे में जाने के लिए हुई तो सीढ़ी अन्दर से बंद मिला। शीला ने छत पर से ही अपने पति रामप्रकाश को आवाज दिया। आवाज सुनकर रामप्रकाश घर के पीछे जाकर देखा तो घर के पीछे का दरवाजा खुला था। घर में जाकर सीढ़ी का दरवाजा खोला। पीड़ित की पत्नी शीला कमरे में पहुंची तो सामान बिखरा मिला जिसे देख उसने शोर मचाया। पत्नी की आवाज सुन रामप्रकाश व अन्य स्वजन भी नीचे आ गए। पीड़ित ने बताया कि पचास हजार रुपए नकद एवं महिलाओं के गहनों में सोने की बाली अंगूठी मंगलसूत्र सोने की लार व अन्य आभूषण चोरी कर ले गए जिसकी कीमत पांच लाख रुपए थी। दूसरी चोरी पड़ोस में रहने वाले मैंकू यादव के घर हुई। मैंकू यादव ने बताया कि उसके घर के कमरे में रखी आलमारी से पच्चीस हजार रुपए की नगदी व तीन लाख रुपए की कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए। वारदात के समय वह घर के बाहर सो रहा था। महिलाएं आंगन में सो रही थी। चोर घर के पीछे खिड़की के रास्ते घर में दाखिल होकर कमरे में चोरी किया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने दोनों घरों का मौका मुआयना करते हुए जल्द राजफाश किए जाने का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच की जा रही है जल्द दोनों चोरियों का राजफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें