परिवहन विभाग प्रवर्तन दल के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट : पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Nov 11, 2025
जरवलरोड, बहराइच। बीते सोमवार की देर रात्रि रोडवेज चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग प्रवर्तन दल के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना में प्रवर्तन दल में मौजूद यातायात अधीक्षक राजेन्द्र कुमार, टीई समसुलहक समेत ड्राइवर व अन्य को चोट आई है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा ओवर ब्रिज के पास प्रवर्तन दल के लोग रोडवेज बसों की नियमित चेकिंग कर रहे थें। तभी चेकिंग के दौरान अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि राजेंद्र कुमार यातायात प्रवर्तन दल परिवहन निगम द्वारा तहरीर दी गई थीं। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिसके अनुसार राजेंद्र कुमार व उनके साथियों के साथ प्रवर्तन कार्य के दौरान कुछ अज्ञात लोगो द्वारा मारपीट की गयी। राजेंद्र कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन