ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

नहर में डूबे युवक का शव बरामद : मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 4, 2025

खैरीघाट, बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के इमामगंज के पास बड़ी नहर में डूबे एक व्यक्ति का शव घटना के अगले दिन बरामद हुआ। मृतक की पहचान बरदहा बाजार निवासी मिश्रीलाल उम्र लगभग 43 वर्ष पुत्र स्व. संतराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार 3 जुलाई को दोपहर करीब 2ः45 बजे इमामगंज के पास बड़ी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए नहर का पानी बंद कराया गया और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से खोजबीन की गई, लेकिन उस समय शव बरामद नहीं हो सका। गुरुवार 4 जुलाई को दोपहर लगभग 3ः50 बजे मुनीमपुर कला गांव के पास नहर में एक शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान मिश्रीलाल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें