ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे प्रमुख चौराहे : आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर ड्रोन कैमरे से हो रही चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगरानी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 2, 2025

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के अति सवेदनशील प्रमुख चौराहे अब तीसरी आंख की निगहबानी में रहेंगे। इसके लिए मिथिलेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना फखरपुर ने खाका तैयार कर काम शुरू कर दिया है। आने वाले मोहर्रम त्यौहार को देखते हुए सवेदनशील गांवो व चौराहों पर ड्रोन कैमरे से शुरु हुई निगरानी। एसएचओ ने बताया योजना के तहत सबसे पहले राष्ट्रीय मार्ग गजाधरपुर तिराहे से टेंडवा उजार तक सीसी टीवी कैमरा लगाया गया। इसके बाद वजीरगंज कुंडासपारा फखरपुर समेत विभिन्न चौराहों पर कैमरे लगवाया जा रहा है। इससे थाना प्रशासन पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगा। मोहर्रम व अन्य त्योहारों में किसी भी अप्रिय घटनाओं से आसानी से निपटने में यह कैमरे मदद करेंगे। थाना क्षेत्र का सबसे संवेदनशील गजाधरपुर कुंडासपारा क्षेत्र है। इसलिए इसकी शुरुआत यहीं से की गई। जहां पिछले वर्ष मोहर्रम में तलवारें लहराकर भय का महौल बनाया गया था। आए दिन इस क्षेत्र में घटनाएं होती रहती है। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रहती है। कैमरा लगने के बाद क्षेत्र पुलिस व प्रशासन की निगरानी में रहेगा। इससे अराजक तत्वों की पहचान हो सकेगी और इन क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जाएगी। गजाधरपुर तिराहे पर आए दिन घटनाओं को लेकर स्थिति बेकाबू हो जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन सबसे पहले इस तिराहे को सीसी टीवी कैमरे से लैस किया गया है बाकी जगहों पर भी कैमरे लग चुके है। ड्रोन कैमरा से बुधवार को कस्बा फखरपुर, कुंडासपारा और वजीरगंज में घरों छतों और अन्य प्रतिष्ठानों की निगरानी की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें