ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जिले में हुई हिंसा को लेकर पुलिस की जांच हुई तेज

कन्ट्रोल रूम संचालित कर जुटाये जायेगे साक्ष्य
बहराइच। बीते रविवार को जिले के कस्बे महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव व गोलीकाण्ड के बाद मृत हुए युवक राम गोपाल मिश्रा के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस की जांच अब तेज हो गई है। पुलिस ने अपने जांच का दायरा बढ़ाते हुए साक्ष्य के तौर पर वीडियों क्लिप जुटाने मंे लगा हुआ है। अभी तक मीडियाकर्मियों से महराजगंज घटना से सम्बन्धित क्लिप मांगे गए थे। वहीं अब पुलिस द्वारा सोमवार सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक पुलिस लाइन में एक कन्ट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों व मीडियाकर्मियों से अपील की गई है कि 13 व 14 अक्टूबर को घटनाओं से सम्बन्धित कोई भी वीडियों या साक्ष्य हो तो उसे पुलिस को मुहैया करा दिया जाये। पुलिस द्वारा कन्ट्रोल रूम का नम्बर 7518023395 जारी किया गया है। जिस पर कोई भी घटना से जुड़ा वीडियांे व अन्य साक्ष्य भेज सकता है।

महाराजगंज में हिंसा के बाद से बंद दुकानें खुली पर ग्राहक कम
महसी, बहराइच। बहराइच में बीते 13 अक्टूबर को घटित हिंसा के बाद से अब महसी में जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। धीरे-धीरे वही महाराजगंज में हिंसा के बाद से बंद दुकानें खुली दिखाई दी। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों की साफ सफाई करते दिखाई दिए। वही साइकिल रिपेयरिंग, जनरल स्टोर, बेकरी, मोबाइल की दुकान समेत कई दुकानें खुली दिखाई दी है। वही दुकानदारों का कहना है कि दुकानें खोली है, लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे है।

गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि गुण्डा नियन्त्रण अधि के अन्तर्गत जिला बदर अभियुक्त चिनगी उर्फ खलील पुत्र खादिम निवासी मोहल्ला मंसूरगंज थाना दरगाह शरीफ को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें