ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डीएम व एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया रूटमार्च

लोगों को सुरक्षा के प्रति कराया एहसास
बहराइच। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जनपद में सुकशल त्यौहार सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया। गुरूवार सायं जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा शारदीय नवरात्रि के अन्तर्गत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के विभिन्न सम्प्रदायों की सघन आबादी वाले क्षेत्रों तथा घण्टाघर चौराहा से होते हुये पीपल तिराहा, गुदड़ी मार्केट, गुदड़ी चौराहा से पीपल चौराहा, मूंगफली मण्डी से हीरासिंह मार्केट, छावनी चौराहा से चाँदपुरा होते हुये घण्टाघर तक फ्लैग मार्च किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्गा प्रतिमा रखने वाले संयोजकों व उपस्थित सम्मानित गणमान्य से वार्ता की गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए मूर्ति पंडाल पर लगे पुलिस कर्मियों को चेक किया गया एंव विनम्र व्यवहार, सतर्क दृष्टि के साथ-साथ, अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी द्वारा मूर्ति विसर्जन मार्ग एंव घाट को चेक किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन के रास्ते में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के अवरोध का सामना न करना पडे तथा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान बैरीकेटिंग व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा जनपद के सभी थानाध्यक्ष, डायल-112 के प्रभारी, प्रभारी यातायात भीड़-भाड़ वाले जगहों एंव मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखे जिससे महिलाओं व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस से त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील करते हुए उनसे साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने की अपेक्षा की गयी तथा पैदल भ्रमण कर लोगों में पुलिस की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एहसास कराया गया। एसपी द्वारा बताया गया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, घाट पर पर्याप्त पुलिस बल एंव मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर, क्षेत्राधिकारी नगर रमेश पाण्डेय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एंव पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें