ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा महराजगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च

एसपी ने त्यौहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा छोटी दीपावली व बड़ी दीपावली पर्व को सद्भाव, शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराए जाने एवं शान्ति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के दृष्टिगत बुधवार को थाना हरदी क्षेत्र के कस्बा महराजगंज में फ्लैग मार्च किया गया। भ्रमण के दौरान एसपी द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक किया गया एवं उन्हें विनम्र व्यवहार, सतर्क दृष्टि के साथ-साथ, अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस से त्यौहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए उनसे साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने की अपेक्षा की गयी तथा पैदल भ्रमण कर लोगों में पुलिस की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का एहसास कराया गया। एसपी द्वारा कस्बा महराजगंज में फायर टेंडर, वज्र वाहन, क्यू.आर.टी. को त्यौहार सकुशल सम्पन्न होने तक क्षेत्र में रहने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देहात दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी रवि खोखर, थाना प्रभारी हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें