कोषागार कार्यालय के पास से बाइक ले उड़े चोर : पुलिस मामले की जांच में जुटी
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 2, 2025
बहराइच। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने गए युवक की बाइक पल भर में चोरों ने उड़ा दी। पीड़ित जब वापस पहुंचा तो उसकी बाइक दो मिनट में ही नदारत मिली। घटना की सूचना डायल 112 को भी दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा वायरलेस सेट से बाइक चोरी की सूचना से अवगत कराया। घटना कोतवाली नगर अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट की है। गौरतलब हो कि थाना बौण्डी अन्तर्गत मुरौव्वा के मजरा लोनियनपुरवा निवासी राम छबीले पुत्र सुन्दर लाल शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत कोषागार कार्यालय के बगल में अपनी बाइक यूपी 40 एक्स 4726 सड़क किनारे खड़ी कर गाड़ी को लाक कर लघुशंका करने लगे। मात्र दो मिनट के बाद लघुशंका के बाद वापस आये तो उनकी बाइक चोरों ने उड़ा दी। बाइक न देखकर वह आवाक रह गए। बाइक चोरी की सूचना डायल 112 को दी। 112 पुलिस टीम ने पहुंचकर पूछतांछ की व घटना से सम्बन्धित थाने को अवगत कराया। जिस पर रोडवेज चौकी इंचार्ज द्वारा भी मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली नगर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। गौरलब हो कि घटना स्थल के पास ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय है। मात्र कुछ ही दूरी पर कोतवाली नगर है। ऐसे में बाइक चोरी की घटना सवालों के घेरे मंे है।
विज्ञापन
विज्ञापन