ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पुलिस बैण्ड ने शहीद स्मारक स्थलों पर किया देशभक्ति गीतों का वादन

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने तथा देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में 09 से 15 अगस्त तक मनाये जाने वाले ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ व ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में सेनानी भवन परिसर स्थित त्रिमूर्ति स्थल, शहीद पार्क तथा महाराजा सुहेल देव जी स्मारक स्थलों पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, प्रतिसार निरीक्षक सुरेश पाल सिंह, एस.आई. विष्णु प्रताप सिंह व रमा शंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें