: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Admin
Tue, Nov 21, 2023
घटना में प्रयुक्त टैम्पों बरामद
बहराइच। बीते दिनों हुई युवती से दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। बीते 17 नवम्बर को वादिनी मुकदमा श्रीमती ममता देवी पत्नी शिवकुमार निषाद निवासिनी ग्राम फतेहपुर विसैधा थाना जरवलरोड द्वारा सूचना दिया कि उसकी लडकी अपराजिता (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 21 वर्ष जो घर से अपने मामा के घर हुजूरपुर गयी थी। 16 नवम्बर को वह अपने मामा के घर से अपने घर ग्राम विसैधा थाना जरवलरोड आ रही थी लडकी देर रात घर तक नही पहुँची तो हम लोग उसकी तलाश करना शुरू किया परन्तु वह नही मिली। 17 नवम्बर को सुबह करीब 07 बजे मेरी लडकी ने किसी के फोन से मेरे भाई श्रवण के फोन पर काल की और घटना के सम्बन्ध में बताया कि कुछ लोगों ने मेरे साथ गलत काम किया है। इस पर हम लोग तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस की दी। वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुअसं. 376/342 के तहत अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय फोर्स द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर वादिनी मुकदमा से पीडिता के साथ हुए घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। मौजूद चिकित्सक से पीडिता के साथ हुए घटना के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के अनावरण हेतु 06 टीमों का गठन किया गया। गाठित टीम द्वारा शहर में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तथा संभावित घटनास्थल की तलाश की गयी। पीडिता के कुछ ठीक होने पर चिकित्सा अधीक्षक की अनुमति से पीडिता की गोपनीयता बनाये रखते हुए महिला थाना प्रभारी मय महिला आरक्षी व प्र.नि. को. नगर मय हमराहियान के पीडिता की निशादेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना से अभियुक्त सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह शरीफ व बबलू पुत्र अली अहमद निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह की घटना में संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसौदिया के पर्यवेक्षण में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ.नि. अलोक सिंह, उ.नि. नैपाल सिंह, उ.नि. दिवाकर तिवारी, उ.नि. अरविन्द यादव व हे.का. भगत सिंह, हे.का. विजय द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र अली अहमद उपरोक्त को झिंगहाघाट हनुमान मंदिर के पास से मय टैम्पू के गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन उपरोक्त की गिरफ्तारी का सतत प्रयास जारी है। घटना के सफल अनावरण व गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार पाण्डेय, प्र.नि. देहात ब्रह्मा गौंड मय फोर्स, प्र.नि.दरगाह शरीफ हरेन्द्र मिश्रा मय फोर्स, थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी मय फोर्स, थानाध्यक्ष सूरज कुमार मय फोर्स, थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी मय फोर्स, प्रभारी एसओजी राजकुमार पाण्डेय मय फोर्स, उ.नि. अलोक सिंह, उ.नि.नैपाल सिंह, उ.नि. अरविन्द यादव, उ.नि. दिवाकर तिवारी, उ.नि.हेमन्त सिंह, उ.नि. अभिलाख सिंह, हे.का. भगत सिंह, हे.का. विजय कुमार वर्मा, हे.का. नागेन्द्र प्रसाद, का. सुरेन्द्र वर्मा, का.सन्तोष यादव, का.पंकज गुप्ता व का. मुकेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन