: पुलिस व एसएसबी जवानों ने पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का एहसास
Admin
Tue, Mar 12, 2024
बौंडी/फखरपुर, बहराइच। लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हरदी पुलिस व एसएसबी जवानों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने वाली है। इसके पहले पुलिस ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर सीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओ हरदी संतोष कुमार ने पुलिसकर्मियों व एसएसबी के दर्जनों जवानों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बनें बूथों बंभौरी, सिसैया, औराही, सिकंदरपुर, सिंगिया नसीरपुर समेत संवेदनशील बूथों का भ्रमण किया। सीओ के साथ एसएसबी जवानों ने भगवानपुर, रमपुरवा, कल्यानपुरवा, महराजगंज, महसी कस्बा, राजी चौराहा समेत विभिन्न चौराहों व कस्बों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया और संवेदनशील बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव व पर्वो के मद्देनजर पुलिस की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर फखरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय बल के जवानो ने प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी यादव के नेतृत्व मे फ्लैग मार्च निकालकर एक दर्जन गांवों का सघन भ्रमण किया गया। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं है। पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च कर आगामी लोकसभा चुनावों में निडर होकर आम जनमानस से निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी यादव व एसआई शैलेन्द्र यादव ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट वायरल करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों और संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों का अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ एरिया डोमिनेशन कर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसी क्रम में अर्धसैनिक बलों के साथ फखरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गजाधरपुर, फखरपुर, मदन कोठी, वजीरगंज, कुंडासर आदि क्षेत्रों में केंद्रीय सैनिक बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन