ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पुलिस ने अर्द्धधसैनिक बल के जवानों के साथ कस्बे में किया फ्लैग मार्च

बौंडी/कैसरगंज, बहराइचः लोकसभा चुनाव को देखते हुए बौंडी पुलिस ने अर्द्धधसैनिक बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही लोगों से बिना किसी दबाव व खौफ के मतदान करने की अपील की। इसके अलावा चेतावनी दी कि अराजकता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को बौंडी पुलिस ने अर्द्धधसैनिक बल के जवानों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से बौंडी, साईगांव, नौशहरा, मैला सरैया, खैराबाजार, डोकरी, कोदही, नंदवल, जैतापुर, राजा रेहुआ सहित अति संवेदनशील गांवों से होते हुए बौंडी थाना पर संपन्न हुआ। बौंडी एसओ अंजनी कुमार राय ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने और अफवाह फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी नागरिक होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस प्रशासन आपके साथ खड़ा है। इस मौके पर उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, गंगाराम, हरिनारायण यादव, सुशील कुमार, विवेकधर द्विवेदी, रामगोपाल वर्मा समेत एसएसबी जवान मौजूद रहें। वहीं पुलिस क्षेत्रअधिकारी कैसरगंज रूपेंद्र कुमार गौड़ के जेरे निगरानी में थाना हुजूरपुर के अंतर्गत तमाम कस्बों का सुरक्षाबलों के साथ भ्रमण करके सभी नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि दंगाइयों पर बहुत पैनी नजर रखी जा रही है अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाएगा एवं सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। हिंदुस्तान के सभी नागरिक अमन चौन के साथ आगामी त्यौहार होली रमजान ईद खुशी के साथ मनाएं। पुलिस व सुरक्षाकर्मी उनके साथ हमेशा मौजूद हैं। किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस मौके पर दिलीप कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक हुजूरपुर, चौकी भगड़वा प्रभारी एस आई आशुतोष राय, एस आई रामकेश, अर्द्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें