स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा : कवियों एवं शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुत कीं रचनाएं
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 17, 2025
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर शाम नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में नगर पालिका परिषद बहराइच चेयरमैन श्रीमती सुधा देवी के प्रतिनिधि श्याम करण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में नगर के कवियों एवं शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बहराइच जनपद के वरिष्ठ कवियों एवं शायरों मुबारक अली, पी.के. प्रचण्ड, तिलक राम अजनबी, रामसूरत वर्मा जलज, प्रदीप पाण्डेय, राशिद राही, रईस सिद्दीकी, अदील, अल्लन बहराईची, डॉ. सिराज, वन्दना विशेष, पंकज शुक्ल नूतन, मंजूर बहराईची, सुनील कुमार, किशोरी लाल चौधरी व गुलशन पाठक सहित अन्य कवियों एवं शायरोें द्वारा काव्यपाठ किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्री टेकड़ीवाल द्वारा कवियों एवं शायरों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जीतू, नन्हेलाल लोधी, जनंजय, गणमान्य व संभ्रान्तजन सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन