ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक : पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया गया रोपण

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 9, 2025

बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा मातृ सम्मान के प्रतीक के रूप में, ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0‘‘ अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में वृहद पौधरोपण महाभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक भी हैं। कार्यक्रम के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह द्वारा इस अभियान के अन्तर्गत सभी को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक करते हुए सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर भी पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें