एक पेड़ माँ के नाम, एसपी ने किया पौधरोपण : पर्यावरण जागरूकता हेतु पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 21, 2025
बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पर्यावरण जागरूकता हेतु पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समुदाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान करना था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है, बल्कि यह हमारे आसपास के वातावरण को भी सुंदर और स्वच्छ बनाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा समुदाय की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है। पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन