चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार : तमंचा, कारतूस बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Nov 11, 2025
बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने तमंचा, कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुअसं. 343/2025 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस थाना दरगाह शरीफ से संबन्धित अभियुक्तगण अशोक निषाद उर्फ कल्लू पुत्र इन्द्रजीत निषाद निवासी रायपुर राजा पुलिस लाइन थाना कोतवाली देहात, जगदीश पुत्र मगरे निवासी अग्रसेन चौक डिगिहा थाना दरगाह शरीफ व अभिषेक सैनी उर्फ आशुतोष पुत्र मनोज सैनी निवासी धनकुट्टीपुरा थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ.नि.भानु प्रताप सिंह, हे.का.अजय यादव, हे.का.मृत्युन्जय, हे.का. सुधाकर शर्मा, का.नवीन पाण्डेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन