ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: यू.के. रायल अवार्ड से नवाज़ी गयी पिंक रिक्शा चालक आरती

डीएम की अभिनव पहल पर पिंक रिक्शा की सारथी बनीं थी 05 महिलाएं
बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से की भेंट
बहराइच। गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए उन्हें पिंक रिक्शा उपलब्ध कराकर अभिनव पहल की थी। नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित 05 महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को शहर की सड़कों पर पिंक आटो का सारथी बनने का अवसर मिला था। जनपद बहराइच के रिसिया ब्लाक की रहने वाली पिंक रिक्शा चालक आरती को 22 मई 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा यू.के. रॉयल अवार्ड से नवाज़ा गया है। आगा ख़ान फाउण्डेशन से जुड़ी हुई आरती को ज़िला प्रशासन की ओर से 02 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार की पिंक ई रिक्शा स्कीम के तहत ई-रिक्शा मिला था। जहां तक बात की जाय यू.के. रॉयल अवार्ड की तो इसके लिए सम्पूर्ण विश्व से नामांकन मांगा गया था। ई-रिक्शा चालक आरती का चयन ’अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण’ अवॉर्ड के लिए हुआ है। कार्यक्रम के लिए लन्दन आने जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा आरती को सहयोग किया गया और आगा ख़ान फाउण्डेशन की सी.ई.ओ. टिनी साहनी और कार्यक्रम अधिकारी सीमा शुक्ला ने इस कार्यक्रम में आरती के साथ प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त आरती सहित अन्य प्रतिभागियों के विश्व प्रसिद्ध बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का अवसर भी प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रिक्शा चालक आरती को यू.के. रॉयल अवार्ड मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है। डीएम ने कहा कि आरती को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। डीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है जिले की महिलाएं आरती से प्रेरणा लेकर अपने लिए स्वावलम्बन की राह चुनकर नई इबारत लिखने का संकल्प लेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें