ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

गोवध के चार वांछित आरोपी गिफ्तार : पकड़े गए आरोपियों के पास से पिकअप, चापड, छूरा बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 8, 2025

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा धारा 325 बीएनएस, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 5/3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ राजनाथ सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दुलारपुर टोल प्लाजा आसाम रोड के पास से अब्दुल कादिर उर्फ राजू पुत्र खलील, मसूद रजा पुत्र हाजी अब्दुल कादरी उर्फ छद्दन निवासी सासापारा, शादिक अहमद पुत्र जीमल निवासी आशियारे कालोनी रायबरेली रोड लखनऊ व निहाल अहमद पुत्र मुकीब अहमद निवासी चांदपुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक पिकअप, एक अदद चापड, 03 अदद छोटे व बड़े छूरा, एक अदद रेती, 03 अदद रस्सी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उप निरीक्षक महेश चन्द्र, उप निरीक्षक हरि नरायन सिंह, उप निरीक्षक महेश चन्द्र उपाध्याय, उप निरीक्षक मानवेन्द्र प्रताप सिंह, हे.का.दिनेश यादव, हे.का.जाबिर खां, हे.का.विष्णु देव, हे.का.अंशुल यादव, हे.का.सुधाकर शर्मा, का.नवीन पाण्डेय, का.नितीश सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें