आई लव मोहम्मद बैनर पर नाम लिखकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जताया विरोध : जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Sep 20, 2025
कैसरगंज, बहराइच। शनिवार के दिन दोपहर में करीब हजारों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर आई लव मोहम्मद के प्रति मोहब्बत का प्रदर्शन किया। आपको बताते चले अभी हाल ही में कानपुर में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लिखने पर 10 से 15 लोगों को पुलिस उठा ले गई और उनको जेल भेज दिया। इसी के विरोध में शनिवार दोपहर में कैसरगंज ऐनी पबना नौगाय्या में लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी कैसरगंज को अपना मेमोरेंडम पेश किया। इस मौके पर सैयद सैफ, वकार अहमद, नाजिम अली, इश्तियाक अली, हसनैन कमल आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन