ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

शोभायात्रा के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ : शोभायात्रा पर लोगो ने की पुष्प वर्षा, 11 दिवसीय रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 23, 2025

बहराइच। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के अंतर्गत नगर के पंचायती मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल के नेतृत्व में निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो घंटाघर, चौक बाजार, पीपल तिराहा, मीराखेलपुरा, गुदड़ी, काजीपुरा, बशीरगंज होते हुए मंचन स्थल राम लीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। मुख्य मार्गो पर शोभायात्रा में देवी देवता स्वरूप लॉग आकर्षण का केन्द्र रहे। बहराइच की सबसे पुरानी रामलीला महोत्सव का यह 120वां वर्ष है। शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। शोभायात्रा राम लीला मैदान पहुंचकर वहां भगवान के स्वरूपों का तिलक, चन्दन करके आरती उतारी गई। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, जय जय अग्रवाल, राहुल रॉय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, श्रीनाथ शुक्ला, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, दीपक सोनी, विनय जैन पिन्टू, मनीष आर्या, के.के.मिश्र, मुरारी श्रीवास्तव, आनन्द गुप्ता, के.के.सक्सेना, अंशुमान यज्ञसैनी, मुकुट बिहारी तिवारी, अजय सिंह, राजन सिंह, एकता जायसवाल, रमेश जायसवाल सहित सैकड़ो रामभक्त मौजूद रहे। राम लीला शोभायात्रा के दौरान रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमानजी जी शोभायमान हो रहे थे। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा में आम जनमानस के द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें