ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नहर में नहीं आ रहा पानी, सूख रही फसलें : नहर विभाग की लापरवाही से लोगों का निकलना दुश्वार

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 9, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौधरी चरण सिंह सरयू नहर परियोजना के अंतर्गत एक नहर निकली हुई है जो किसानों के सिंचाई का मुख्य साधन है। नहर के अगल-बगल बसने वाले गांव जो मुख्य रूप से नहर के सिंचाई पर ही आश्रित है। सहाबा, तेलियानी, गंगापुर, गनेशपुर, रामपुर, गोपालपुर, तिगड़ा, तिगड़ी, लखईया, टिकुइया, महाराज नगर, चरदा, रायपुर बेलभरिया व अन्य कई गांव के किसानो के कृषि का मुख्य पानी का जरिया नहर ही है। पानी न आने से किसानों की फसलें सूख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस नहर पर पहले लोगों का आना-जाना रहता था पटरिया शुद्ध थी चार पहिया वाहन आसानी से आ जा सकते थे। लेकिन नहर विभाग के लापरवाही से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। नहर विभाग के एक अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि दो पंप चला दिए गए हैं कल से नहर में पानी आ जाएगा। नहर के पटरी जिस पर लोग आते जाते हैं जो मुख्य रास्ता होता है उस पर भी गड्ढे हो गए हैं व पटरिया कई जगह कट गई हैं। विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमारे संज्ञान में नहीं है अब संज्ञान में आया है इसकी मरम्मत जल्दी से जल्दी करवा दिया जाएगा। ऐसा आश्वासन नहर विभाग की तरफ से दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तिगड़ा गांव से लेकर गोपालपुर तक डामरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है जल्दी से जल्दी मंजूर हो जाएगा। इस पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे किसानों व राहगीरों को सुविधा होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें