: आधी रात को भेड़ों के साथ धरना स्थल पहुंचे धनगर समाज के लोग
Admin
Wed, Nov 29, 2023
डीएम कार्यालय का किया घेराव
बहराइच। जिले के धनगर समाज के लोग ठंड में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज समाज के लोग मंगलवार आधी रात को हजारों की संख्या में भेड़ों को लेकर धरना स्थल पहुंच गए। बुधवार सुबह सभी भेड़ लेकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। इससे अफरा तफरी मच गई। प्रदेश सरकार की ओर से धनगर समाज को एससी में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा होने को एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन प्रदेश के किसी भी तहसील के तहसीलदार द्वारा एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर डेढ़ माह पूर्व धनगर समाज की ओर से कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय धरना कर शक्ति प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद से सभी एससी प्रमाण पत्र जारी करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन