पीटीओ ने पेट्रोल पम्प पर ‘‘नो हेल्मेट नो फ्यूल’’ का लिया जायजा : लोगों को हेलमेट के फायदों के बारे में किया जागरूक
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Sep 15, 2025
बहराइच। हेल्मेट न पहनने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर प्रभावी अंकुश तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पीटीओ अवध राज गुप्ता ने पेट्रोल पंपों पर पहुंच कर ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल‘‘ का जायजा लिया और लोगों को हेलमेट के फायदों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। हेलमेट पहनने से सिर को गंभीर चोटों से बचाया जा सकता है। हेलमेट पहनने से दुर्घटना के दौरान होने वाली मौतों और गंभीर चोटों की संख्या में कमी आती है। हेलमेट पहनने से वाहन चलाते समय आत्मविश्वास बढ़ता है और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक करना है। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट न पहनने वाले लोगों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। इस अभियान से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन