ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नफरत की राजनीति से देश को गम्भीर खतराः नसीमुद्दीन : जिलों में आए दिन हो रहे जघन्य अपराधों से जनता है भयभीत

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 30, 2025

बहराइच। पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने संगठन सृजन अभियान के तहत देवीपाटन मंडल का दो दिवसीय दौरा किया। पहले दिन श्रावस्ती और बहराइच की समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में इंडिया गठबंधन पॉजिटिव निर्णय लेगा और नफरती शक्तियों को परास्त करने का प्रयास किया जाएगा। शहर के मोहल्ला काजीपुरा स्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता शेख जकरिया शेखू के आवास पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है। इसके लिए सेना काबिले तारीफ है। जबकि केंद्र सरकार अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि ट्रंप के कहने से सीजफायर क्यों किया गया। क्या देश ट्रंप चलाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी सवाल कर रहे हैं तो सरकार भाग रही है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि ज्वलंत समस्याओं को नजर अंदाज करने के लिए नफरतकी राजनीति की जा रही है जिससे देश को खतरा है। जबकि विपक्ष के नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने देश में आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो का नारा देते हुए लंबी यात्रा तय की है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर किए गए सवाल पर श्री सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है आए दिन विभिन्न जिलों में जघन्य अपराध हो रहे हैं और लोगों में भय व्याप्त है। जिले में कांग्रेस संगठन में बढ़ती गुटबाजी को लेकर श्री सिद्दीकी ने कहा कि कोई वजह है तभी हमने यहां रुक कर पार्टी के नेताओं से अलग-अलग वार्ता करते हुए लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर हाजी महफूज अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग, मोहम्मद शाहनवाज, अमरनाथ शुक्ला, हमजा शफीक, हसन इश्तियाक, मेजर राणा शिवम सिंह, मुतवल्ली ईदगाह इशरत महमूद खान, समाजसेवी नईम खान व डा. हलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें