ब्रेकिंग

उल्टे पीड़ितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज , थाना दरगाह शरीफ के जोहरा बाग का मामला

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला न्यायालय परिसर में सुविधा विस्तार से वादकारियों को मिलेगी राहत

360 शिकायतों में से 28 का हुआ निस्तारण

श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि जुगनू पानी में लापता हो गया

Ad

: शांति व सुरक्षा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बहराइच। आगामी त्यौहारों को लेकर थाना सुजौली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर बातचीत, अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने पर जोर दिया गया। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र थाना सुजौली के थाना परिसर में मंगलवार को सुजौली, चफरिया, आम्बा, बर्दिया, बड़खडिया, मटेही, कारीकोट आदि गांवों के मुख्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार महमूद अंसारी व लेखपाल अरुण कुमार शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी सुजौली सौरभ सिंह ने आगामी त्यौहार रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी आदि के मौके पर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर बातचीत करते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम प्रधानों, जनसेवा संचालकों व अन्य लोगों से सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति 5 कैमरा लगाएगा उसे क्षेत्राधिकारी द्वारा तथा जो व्यक्ति 10 कैमरा लगाएगा उसे पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके एसआई राजकुमार, सुरेंद्र प्रताप बौद्ध, शैलेन्द्र शर्मा, शंकर सिंह, दीवान जनार्दन यादव, कांस्टेबल विजय पासवान, अजय कुमार व ग्राम प्रधान जय प्रकाश, राजेश गुप्ता, केशवराम, इकरार अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें