ब्रेकिंग

भ्रमण का उद्देश्य नेपाल-भारत के बीच पर्यटन, संस्कृति और जन-संपर्क को बढ़ावा देना

नेपाल सरकार की रणनैतिक योजना के बारे में की चर्चा

सीडीओ व सीआरओ ने ग्राम पंचायत भदौलीचक व ककरा नेवादा का किया भ्रमण

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शान्ति समिति की बैठक

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

Ad

त्यौहारों को परम्परागत ढंग से मनाये: डीएम : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शान्ति समिति की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Mon, May 25, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शातिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित धार्मिक प्रबुद्धजनों एवं अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुए संभ्रान्त नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहार बकरीद के अवसर पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में शांति एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। जिस प्रकार से और जिस जगह पर विगत वर्षों में बकरीद के दौरान कुर्बानियां दी जाती रही है उसी को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबंधितपशु की कुर्बानी न दी जाए तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय प्रमुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो। उन्होनें कहा कि कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट/अवशेष पदाथों को खुले मेंन डाला जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मागों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहारों के अवसर पर नियमित जलापूर्ति के पुख्ता प्रबन्ध किये जायं। साथ ही त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि सुनिश्चित करायी जाय। बकरीद त्यौहार को परम्परागत ढं़ग से मनाया जाय। त्यौहार में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ मनाया जाय। यदि कोई अप्रिय बात हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाय ताकि उसका त्वरित समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोग जनपद की परम्परा को कायम रखते हुए पूर्व वर्षों की भांति आसन्न त्यौहारों को भी शान्तिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बकरीद के त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होनें विशेषकर सोशल मीडिया पर डालें गये भ्रामक फोटो और वीडियो को लाइक न करें तथा सम्बन्धित थानों व गणमान्य व संभ्रान्तजनों को इसकी सूचना से अवगत कराया जाय। आसन्न त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबन्द प्रबन्ध किये गये है। बैठक में मौजूद न.पा.परि. बहराइच के पूर्व अध्यक्ष तेजे खॉ, अशोक मातनहेलिया, ब्रजमोहन मातनहेलिया, निषा शर्मा, डिम्पल जैन, दाऊ जी सोनी, कल्बे अब्बास, मौलाना इनायत उल्लाह कासमी, लड्डन नेता फखरपुर, रूमी मिंया, जफर उल्लाह खां ‘बन्टी’ सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए धर्मगुरूओं व संभ्रान्तजनों द्वारा साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम ंिसह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, सम्बन्धित एसडीएम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। बैठक के अन्त में शान्ति समिति के सदस्य रहे सुदामा मिश्रा के दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें