ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

आगामी त्यौहारो को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न : थाना रूपईडीहा प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 8, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, चेहल्लुम, जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए थाना रूपईडीहा प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने की। संचालन डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सनत कुमार शर्मा ने किया। थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा जारी त्यौहार संबंधी गाइडलाइन से अवगत कराया और अपील की कि त्योहारों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले का तुरंत समाधान किया जा सके। बैठक में थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग, नगर पंचायत रूपईडीहा के सभासद रईस अहमद, सभासद जाकिर हुसैन, ग्राम प्रधान माधौपुर निदौना घनश्याम यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, प्रधान बरगदहा चिलबिला अंसार बाबू अंसारी, प्रधान हथिया बोझी बंशीधर बौद्ध, प्रधान मधुबन इजरायल, निधिनगर संकल्पा गब्बर वर्मा, कस्बे के व्यापारी और पत्रकारगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें